CG-NSS
Chhattisgarh · National Service Scheme
Back to home
Notice Board
ज्ञानदीप – शैक्षणिक सहयोग अभियान के संबंध में सचिव, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग को प्रेषित पत्र
12 October 2026
छत्तीसगढ़ शासन, उच्च शिक्षा विभाग के माननीय सचिव महोदय द्वारा सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों के माध्यम से शासकीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों को शैक्षणिक सहयोग प्रदान किए जाने के संबंध में “ज्ञानदीप – शैक्षणिक सहयोग अभियान” की राज्य स्तरीय कार्ययोजना प्रेषित की गई है। उक्त कार्ययोजना को प्रशासनिक अनुमोदन प्राप्त है। अभियान का संकल्प वाक्य “युवा पढ़ाएँ, भविष्य बनाएँ” है। उक्त पत्र एवं संलग्न कार्ययोजना की प्रति संबंधित महाविद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों की जानकारी हेतु पोर्टल पर अपलोड की जा रही है, ताकि अभियान के अंतर्गत निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग के अधीन संचालित शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को शैक्षणिक सहयोग प्रदान करने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
View Notice
'ज्ञानदीप - NSS शैक्षणिक सहयोग अभियान
24 August 2026
राष्ट्रीय सेवा योजना Volunteers द्वारा राज्य के माध्यमिक विद्यालयों में अध्यनरत कक्षा 6वीं से 8वीं के विद्यार्थियों को शैक्षणिक सहयोग प्रदान किये जाने संबंधी राज्य स्तरीय कार्ययोजना प्रस्ताव
View Notice